1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

तंगहाली ने उकसाया बलूचिस्तान में विरोध

समरा फातिमा८ अक्टूबर २०१५

बलूचिस्तान में अलगाववादी संघर्ष के बीच मानवाधिकारों के उल्लंघन की समस्या और उससे जुड़े पहलुओं पर डॉयचे वेले के आतिफ बलोच के साथ बातचीत के महत्वपूर्ण अंश.

https://p.dw.com/p/1GkTA
तस्वीर: DW/I. Ahmad

[No title]

किस बारे में है बलूचिस्तान का संघर्ष और आखिर कहां से आए ये राष्ट्रवादी नेता? क्या भारत पर पाकिस्तानी इलाके में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप की कोई बुनियाद है? इस तरह के कई अहम सवालों के जवाब दिए पाकिस्तान के मामलों के जानकार डीडब्ल्यू के आतिफ बलोच ने.

बलूचिस्तान में अलगाववादी विरोध और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष के चलते लगातार मानव अधिकार उल्लंघन की खबरें आती रही हैं. हाल में बलूचिस्तान लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन बीएलओ के प्रतिनिधि ने दिल्ली में अपने नेता नवाबजादा मर्री की ओर से कहा कि बीएलओ बलूचिस्तान में भारत का हस्तक्षेप चाहता है. पाकिस्तान पहले ही बलूचिस्तान में राजनीतिक हिंसा के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाता रहा है.