1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

ईयू उपाध्यक्ष एशटन भारतीय प्रधानमंत्री से मिलीं

२३ जून २०१०

यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष और विदेशी मामलों की प्रतिनिधि कैथरीन एशटन ने नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों के साथ पार्सपरिक हितों के कई मुद्दों पर चर्चा की है.

https://p.dw.com/p/O194
तस्वीर: Picture alliance/dpa

भारत और यूरोपीय संघ के बीच दिल्ली में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान प्रदान हुआ. संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष कैथरीन एशटन आजकल भारत के दौरे पर हैं और उन्होंने विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के साथ कई महत्वपूर्ण मामलों पर विचार विमर्श किया. बाद में एशटन ने प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाक़ात की.

आगामी भारत-यूरोपीय संघ शिखर वार्ता से पहले एशटन की भारत यात्रा को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, क्योंकि यह मीटिंग अक्टूबर में ब्रसेल्स में होनी वाली शिखर वार्ता का मसौदा तय करेगी.

वार्ता से जुड़े सूत्रों के अनुसार एशटन और विदेश मंत्री कृष्णा की बैठक में अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर भी चर्चा हुई. अफ़ग़ानिस्तान में कई यूरोपीय देशों ने अपनी फौज़ी टुकडियां तैनात की हुई हैं.

एशटन के साथ यूरोपीय संघ की आतंकवाद विरोधी मामलों की प्रतिनिधि जाइल्स कर्चोव और मिलिटरी स्टाफ के प्रमुख जनरल टॉम वॉ ओश भी भारत की यात्रा पर हैं. सुरक्षा के इलावा कई आर्थिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई

इसके अतिरिक्त दोनों पक्षों के बीच जलवायु, व्यापार और अन्य कई क्षेत्रीय विषयों पर बात हुई. ऐसा माना जा रहा है की बातचीत में भारत ने अपने उन मालों का भी मुद्दा उठाया जिसे कई यूरोपीय बंदरगाहों पर ज़ब्त कर लिया गया है. इन देशों ने दावा किया है की इन खेपों में प्रतिबंधित रसायनों के प्रमाण मिले हैं.

रिपोर्ट: नौरिस प्रीतम, नई दिल्ली

संपादन: महेश झा