1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

बर्लिन बनेगा गणितज्ञों की राजधानी

१७ अगस्त २०१०

अंतरराष्ट्रीय गणित संघ आईएमयू 2011 में बर्लिन में स्थायी दफ्तर खोलने जा रहा है. बर्लिन के डॉउनटाउन जेंदारमेनमार्क्ट पर मुख्यालय के साथ बर्लिन गणित की विश्व राजधानी बन जाएगा.

https://p.dw.com/p/OpAR
तस्वीर: picture-alliance / akg-images

अंतरराष्ट्रीय गणित संघ के स्थायी ऑफिस के लिए कई दावेदार थे. भारत के बंगलोर में गणितज्ञों की विश्व कांफ्रेंस में कनाडा के टोरंटो और ब्राजील के रियो दे जनेरो को पीछे छोड़कर बर्लिन की राजधानी ने गणित राजधानी बनने का गौरव प्राप्त किया.

अब तक अंतरराष्ट्रीय गणित संघ का कोई स्थायी मुख्यालय नहीं था. उसका कार्यालय एक देश से दूसरे देश में जाता रहता था. आम तौर पर आईएमयू का दफ्तर आईएमयू के सचिव के इंस्टीच्यूट में होता था जो उसका वैधानिक कार्यालय भी होता था.

जर्मनी के शोध संगठन फोर्शुंगफरबुंड ने कहा है कि बर्लिन आईएमयू का पहला स्थायी मुख्यालय होगा. आईएमयू का मुख्यालय वायरस्ट्रास इंस्टिट्यूट ऑफ एप्लाइड एनेलिसिस एंड श्टोचेस्टिक के परिसर में रहेगा.

रिपोर्ट: एजेंसियां/महेश झा

संपादन: आभा एम

इस विषय पर और जानकारी को स्किप करें

इस विषय पर और जानकारी

और रिपोर्टें देखें