1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

वीडियो: क्यों चैंपियन है लैंड रोवर

२२ जुलाई २०१६

लैंड रोवर, कई दशकों से यह गाड़ी भरोसे का प्रतीक है. मजबूती, संतुलन और हर हालात से लड़ने की इसकी काबिलियत लोगों को मुरीद बना देती है.

https://p.dw.com/p/1JU6B
तस्वीर: YouTube/Land Rover

लैंड रोवर सीरीज की गाड़ियां शायद दुनिया की सबसे भरोसेमंद गाड़ियां हैं. सामने नदी नाला हो, कीचड़ हो या उबड़ खाबड़ चट्टाने लैंड रोवर ऐसी मुश्किलों से पार पाने के लिए मशहूर है. इन 4x4 व्हील गाड़ियों का उत्पादन 1948 में शुरू किया. ब्रिटेन की जैगुआर लैंड रोवर कंपनी ने तय किया कि वो दुनिया की सबसे टफ जीप बनाएगी.

कंपनी अपनी उम्मीदों पर खरी भी उतरी. उसकी लैंड रोवर जीप देखते ही देखते वैज्ञानिकों, साहसिक कारनामे करने वालों और दुश्वार जगह जाने वालों की पहली पसंद बन गई. दाम बहुत ज्यादा होने के बावजूद लैंड रोवर डिफेंडर, रेंज रोवर, फ्रीलैंडर और डिस्कवरी जैसे मॉडल बाजार में अपनी जगह बनाते गए.

इसकी देखादेखी टोयोटा ने फॉरच्यूनर, मित्सुबिशी ने पजेरो, फोर्ड ने एंडेवर, मर्सिडीज ने जी सीरीज, सुजुकी ने जिस्पी, बीएमडब्ल्यू ने एक्स सीरीज और टाटा ने सफारी जैसी गाड़ियां पेश कीं. लेकिन लैंड रोवर टस से मस नहीं हुई. 2008 में भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने जैगुआर लैंड रोवर कंपनी को खरीदा. इस अधिग्रहण के बाद कंपनी और बेहतर प्रदर्शन कर रही है.