1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

जैक्सन के नग जड़े दस्ताने-मोजों की नीलामी

२४ अगस्त २०१०

जापान की राजधानी टोक्यो में पॉप किंग माइकल जैक्सन के नग जड़े दस्तानों और मौजों, पांच जंपसूट और कई अन्य चीजों को प्रदर्शित किया गया है. इस साल चीन प्रशासित मकाऊ में इन सब चीजों को नीलाम किया जाएगा.

https://p.dw.com/p/Ouqx
तस्वीर: AP

टोक्यो की प्रदर्शनी में जैक्सन की ऐसी 60 से भी ज्यादा चीजों को रखा गया है जिन्हें अक्तूबर में नीलाम होना है. अमेरिका की नीलामी कंपनी जूलिएन ऑक्शंस के मुखिया डैरेन जूलिएन कहते हैं, "यह जैक्सन की चीजों का बेहतरीन कलेक्शन है जिसे हमने जुटाया है. हमें ये सब चीजें जैक्सन के दोस्तों और परिवार से मिली हैं." इनमें जैक्सन के दाएं हाथ के नग जड़े दस्ताने के साथ वह जैकेट भी शामिल है जो उन्होंने 1984 में पेप्सी के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहनी थी. इस शूटिंग के दौरान हुए हादसे में जैक्सन गंभीर रूप से जल गए थे. उनका एक मोजा भी प्रदर्शनी में रखा गया है जिसमें नग लगे हैं.

टोक्यो की प्रदर्शनी में जैक्सन के चाहने वाले उस नारंगी रंग की कमीज को भी देख सकते हैं जिसे उन्होंने 1992 में "जैम" वीडियो की शूटिंग के दौरान पहना था. इस वीडियो में उनके साथ महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन भी थे. साथ ही जैक्सन और उनके भाई बहनों के पांच जंपसूट भी रखे गए हैं जो उन्होंने 1970 के दशक में पहने थे. टोक्यो में यह प्रदर्शनी 6 सितंबर तक चलेगी जिसके बाद उसे चिली के सेंटियागो ले जाया जाएगा. फिर जैक्सन से जुड़ी ये चीजें मकाउ में होने वाली 115 चीजों की नीलामी के लिए जाएंगी. इस नीलामी में एल्विस प्रेस्ले, मर्लिन मुनरो, मैडोना, राजकुमारी डायना और दूसरी कई हस्तियों की चीजें भी नीलाम होंगी.

Flash-Galerie Handschuhe
मशहूर दस्तानेतस्वीर: picture alliance/dpa

जुलिएन ऑक्शन का कहना है कि यह एशिया में इस तरह की पहली नीमाली होगी जिसके दौरान बीस लाख डॉलर की रकम मिलने की उम्मीद है.

रिपोर्टः एजेंसियां/ए कुमार

संपादनः महेश झा

इस विषय पर और जानकारी को स्किप करें

इस विषय पर और जानकारी

और रिपोर्टें देखें