1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

सवाल आपके जवाब हमारे

२३ दिसम्बर २०१०

हमारे श्रोता और पाठक हमसे अलग अलग विषयों पर कई तरह के सवाल पूछते हैं. कई श्रोताओं ने विज्ञान, जर्मनी, पढ़ाई जैसे कई विषयों पर हमसे सवाल किए हैं. ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब.

https://p.dw.com/p/Qgu3
तस्वीर: fotolia/Markus Bormann

बिहार से स्टार लिस्नर्स क्लब के इज़रारुल हक जानना चाहते हैः अगर कोई जर्मनी में शिक्षा प्राप्त करना जाना चाहे तो उन्हें कहां और किस से संपर्क करना चाहिए. क्या जर्मनी में हिंदी भाषा भी सिखाई जाती है, जर्मनी में कितने विश्वविद्यालय हैं.

उत्तर: जर्मनी में हिंदी भाषा बहुत सारी यूनिवर्सिटियों में सिखाई जाती हैं. जर्मनी के अधिकतर शहरों में कम से कम एक विश्वविद्यालय है. शिक्षा के लिए कहां और किस से संपर्क किया जाए तो इसके बारे में आपको भारत के कुछ विश्वविद्यालयों या फिर मैक्स म्यूलर भवन से पूरी जानकारियां मिल सकती हैं.

***

दिलशाद हुसैन, पैगाम रेडियो लिस्नर्स क्लब, मुबारकपुर, आजमगढ़ से पूछते हैं कि जर्मनी में सबसे पहले किस बैंक की स्थापना हुई.

उत्तर: जर्मनी में पहले बैंक की स्थापान 1590 में हुई. तब हैम्बर्ग शहर में एक निजी बैंक हैम्बर्ग में शुरू हुआ, जिसका नाम था बेरेनबैर्गर बैंक. ये जर्मनी की सबसे पुराना निजी बैंक है. जर्मनी के सेंट्रल बैंक की स्थापना 1957 में हुई थी.

प्रश्नः जर्मनी में गेंहू का अधिकतम उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है.

उत्तर: बवेरिया में गेहूं की सबसे ज्यादा पैदावार होती है. जर्मनी के उत्पादन का 19 फीसदी गेहूं यहां से आता है. जर्मनी दुनिया में आठवां सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन करने वाला देश है. सबसे ज्यादा गेंहू उत्पादन चीन में होता है फिर भारत और फिर अमेरिका का नंबर है

प्रश्न: जर्मनी में कुल कितने राज्य हैं?

उत्तर: जर्मनी में 16 राज्य हैं.

राज्य (राजधानी) , क्षेत्रफल(वर्ग कि.मी.)
1. बादेन वुरटेमबर्ग (श्टुटगार्ट) 35,752 वर्ग किमी

2. बवेरिया (म्यूनिख) 70,552 वर्ग किमी

3. बर्लिन (बर्लिन) 892 वर्ग किमी

4. ब्रांडनबर्ग (पोत्सडाम) 29,479वर्ग किमी

5. ब्रैमन (ब्रैमन) 404 वर्ग किमी

6. हैम्बर्ग (हैम्बर्ग) 755 वर्ग किमी

7. हैसन (वीसबाडन) 21,115 वर्ग किमी

8. मैक्लनबर्ग फोरपौमर्न (श्वेरिन) 23,180 वर्ग किमी

9. लोवर सेक्सनी (हनोवर) 47,624 वर्ग किमी

10. नॉर्थराइन वेस्टफालिया (ड्युसलडॉर्फ) 34,085 वर्ग किमी

11. राइनलांडफाल्स (माइंस) 19,853 वर्ग किमी

12. ज़ारलांड (सारबर्रूकन) 2,569 वर्ग किमी

13. सैक्सनी (ड्रेसडन) 18,416 वर्ग किमी

14. सैक्सनी अनहाल्ट (मागदेबर्ग) 20,446 वर्ग किमी

15. श्लेसविगहोलस्टाइन (कील) 15,799 वर्ग किमी

16. थ्युरिंजिया (एरफ़ुर्ट) 16,172 वर्ग किमी

***

सैयद अली सईद, फैन्डशिप लिस्नर्स क्लब, कोआथ, बिहार से पूछते हैं: जर्मनी के एकीकरण के बाद पहले विदेश मंत्री कौन थे?

उत्तर: जर्मनी के एकीकरण के समय हांस डीटरिश गैंशर विदेश मंत्री थे जिन्होंने एकीकरण के बाद भी दो साल तक यह पद संभाला.

***

गोरे लाल श्रीवास, आदर्श श्रीवास रेडियो लिस्नर्स क्लब, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से पूछते हैं कि जर्मनी में सबसे लोकप्रिय और भव्य स्मारक कौन सा है?

उत्तर: जर्मनी में सबसे लोकप्रिय भव्य स्मारक हैं ब्रांडनबुर्गर गेट, कोलोन कैथेड्रल जो रोम के कैथेड्रल के बाद सबसे बड़ा है और बवेरिया का नॉयश्वानश्टाइन महल.

प्रश्न: जर्मनी की सीमा कितने देशों से मिलती है?

उत्तर: जर्मनी यूरोप के मध्य में है और नौ इसके पड़ोसी देश हैं: आस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, पोलैंड, और स्विट्जरलैंड.

प्रश्न : जर्मनी की वर्तमान आबादी क्या है और पुरुष और महिलाओ के बीच क्या अनुपात है?

उत्तर: जर्मनी की वर्तमान आबादी 8.23 करोड़ है जिसमें से 42.0 लाख महिलाएं हैं. जर्मनी किसी भी यूरोपीय संघ के सदस्य राज्य की सबसे बड़ी आबादी है. लगभग 73 लाख विदेशी जर्मनी में रहते हैं (कुल जनसंख्या का 8.8 प्रतिशत) और उन्हें 17 लाख तुर्क हैं

***

डीडब्ल्यू लिस्नर्स क्लब, जमशेदपुर कि मिस अनुभा पूछती हैं कि क्या दीपावली जैसा कोई पर्व जर्मनी में मनाया जाता हैं जिसमे दीप जलाये जाते हों? क्या जर्मनी में बसे अप्रवासी भारतीयों द्वारा दीपावली पर्व मनाया जाता हैं?

उत्तर: जी हां, जैसे भारत में दीपावली बहुत बड़ा पर्व माना जाता है उसी प्रकार जर्मनी में क्रिसमस भी एक बहुत बड़ा पर्व है. जैसे दीपावली में हम दीप जलाते हैं, बाज़ार खाचाखच सामानों से, मिठाइयों से सजे होते हैं, उसी प्रकार क्रिसमस के समय यहां भी बाज़ार सजे रहते हैं और सबसे बड़ी बात क्रिसमस भी दीपावली कि तरह एक पारिवारिक त्योहार है जिसे सभी परिवार वाले मिल कर मानते हैं.

प्रश्न: जर्मन 16 संघीय राज्यों में बांटा गया हैं. राज्य के प्रमुख को क्या कहा जाता है और उनकी नियुक्ति कैसे होती हैं?

उत्तर: राज्य के प्रमुख को मिनिस्टर प्रेसिडेंट कहा जाता है. अनुवाद करे तो प्राइम मिनिस्टर. राष्ट्रीय सरकार के मुखिया को चांसलर कहते हैं और प्रांतीय सरकार के मुखिया को मिनिस्टर प्रेसिडेंट. यहां राज्यपाल की व्यवस्था नहीं है. इनकी कोई नियुक्ति नहीं करता. जिस पार्टी को विधायिका में बहुमत होता है, उसके नेता को मुख्यमंत्री चुना जाता है. संसद या विधायिका के अन्दर ही उनका चुनाव होता है जिस पार्टी का बहुमत होगा उसे चुन लिया जाता हैं.

***

सुनील केशरी, कोआथ, रोहतास, बिहार से के यह सारे प्रश्न हैं:

1) जर्मनी में राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियां कुल कितनी हैं?

उत्तर: जर्मनी कि संसद में दो बड़ी पार्टियां हैं, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) और क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीयू) . क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी ईसाई सामाजिक यूनियन (सीएसयू) के साथ मिल कर काम करती है इसलिए इन्हें संसदीय समूह में (CDU /CSU) के रूप में जाना जाता है. इसके अलावा तीन छोटी और पार्टियां हैं, फ्रीडेमोक्रेटिक रिपब्लिक (एफडीपी), लेफ्टिस्ट और ग्रीन्स. जर्मनी की संघीय सरकार आमतौर पर एक प्रमुख पार्टी और एक छोटी पार्टी के गठबंधन से बनती आ रही है. जैसे कि पिछले कुछ वर्षों में सीडीयू/सीएसयू और एफडीपी का या एसपीडी और ग्रीन्स का संसद में गठबंधन रहा था. सन 2009 से क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक (सीडीयू) का संसद में बहुमत है.

2) जर्मनी को पहले दो हिस्सो में किसने बांटा था?
उत्तर: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया था जोकि उस समय के ताकतवर देश अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और सोवियत संघ के कब्जों में था. कुछ राज्य सोवियत संघ (कम्युनिस्टों) की सत्ता में आ गए और पूर्वी जर्मनी कहलाए और कुछ राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस के तहत में, वे पश्चिम जर्मनी कहलाए.

3) जर्मनी का कुल क्षेत्रफल तथा आबादी कितनी है?

उत्तर: जर्मनी का क्षेत्रफल 137,847 वर्ग मील या 3,57,021 वर्ग किलोमीटर है और देश की आबादी 8.25 करोड़ है.

संकलनः विनोद चड्ढा

संपादनः आभा एम