1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें
समाज

जापान में लड़कियों को छूने वाले गिरफ्तार

२७ नवम्बर २०१७

भीड़भाड़ वाली बस या लोकल ट्रेन में अंजान लोगों द्वारा शरीर को छूए जाने की शिकायत भारत में लगभग हर लड़की करेगी. जापान में पुलिस ने चार लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया है.

https://p.dw.com/p/2oKqo
Japan Öffentlicher Personennahverkehr in Tokio
तस्वीर: Junko Kimura/AFP/Getty Images

अक्सर अपराधी अपराध करने के लिए गैंग बनाते हैं और अपराध करना तय करते हैं. जापान में चार मर्दों ने ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के बारे में योजना बनायी थी. जापानी समाचार एजेंसी जीजी प्रेस ने कहा है कि सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

रिपोर्ट के अनुसार संदिग्धों ने गर्मियों में ट्रेन के एक डब्बे में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी. इसके लिए उन्होंने पहले इंटरनेट पर एक संबंधित पेज पर मिलकर कार्यक्रम बनाया था. एक 19 वर्षीय लड़की ने उन्हें ट्रेन के डब्बे में लड़की को घेरते हुए देखा था और पुलिस को इसकी खबर दी थी.

जापान में रेलगाड़ियों और मेट्रो में बहुत भीड़ होती है और इसका सहरा लेकर अपराधी महिलाओं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. यह समस्या इतनी बढ़ गयी है कि कुछ खास भीड़ भाड़ वाले समय में ट्रेन के कुछ डब्बे महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिये जाते हैं. काफी समय तक इस तरह के अपराधों को नजरअंदाज करने के बाद अब जापानी पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है.

अंजान लोगों द्वारा लड़कियों को छूने और उनके शरीर को टटोलने के आरोपों के सही पाये जाने पर संदिग्धों को कैद की सजा हो सकती है. छेड़खानी के संदेह का शिकार नहीं होने के लिए जापान में बहुत से मर्द ट्रेनों में अपने दोनों हाथ हमेशा ऊपर रखते हैं.

एमजे/एके (डीपीए)