1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

तो क्या वे फाड़ सके तिरंगा?

२ सितम्बर २०१५

हजार रुपये का लालच देकर क्या क्या नहीं करवा लिया जाता भारत में, तो फिर क्या इसी लालच से कोई कागज का बना तिरंगा भी फाड़ सकता है? वीडियो में देखिए क्या किया लोगों ने...

https://p.dw.com/p/1GQ9d
Youtube Screenshot Viral Video Tear flag
तस्वीर: youtube.com

देशप्रेम और देश के लिए सम्मान भले ही सामान्य स्थिति में बहुत अधिक ना दिखाई देता हो लेकिन कुछ परिस्थितियां आपको एहसास दिला ही देती हैं कि देश की मिट्टी के साथ आपका प्रेम कितना गहरा है. यही चुनौती कुछ लोगों के सामने रखी गई कि क्या वे 10 सेकेंड के अंदर कागज का बना भारत का तिरंगा झंडा फाड़ सकते हैं. देखिए क्या किया उन लोगों ने. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत कोई भी व्यक्ति जो किसी सार्वजनिक स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज या उसके किसी भाग को जलाता या दूषित आदि करता है, उसको तीन साल तक की सजा या जुर्माना या दोनों दंड दिए जाने की व्यवस्था है.