1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

प्रियंका का अब तक का सबसे कठिन रोल

२ दिसम्बर २०१४

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी में उनकी भूमिका अब तक की सबसे कठिन भूमिका है.

https://p.dw.com/p/1Dy1a
तस्वीर: Getty Images/AFP

प्रियंका चोपड़ा ने इस वर्ष प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म मेरी कॉम में काम किया था. प्रियंका ने इस फिल्म में ओलंपिक विजेता मुक्केबाज मेरी कॉम का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार के लिए उनकी भारी प्रशंसा भी हुई. उस समय प्रियंका ने मेरी कॉम की भूमिका को सबसे कठिन बताया था. प्रियंका इन दिनों संजय लीला भंसाली की ही फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम कर रही हैं.

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

प्रियंका ने कहा, "यह मेरी पहली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म है. ऐसी फिल्म करना बहुत मुश्किल है जो एक ऐसी घटना की कहानी कहती है जो करीब 500 साल पहले हुई थी. यह भूमिका बेहद मुश्किल है."

गौरतलब है कि बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिकाएं हैं. फिल्म में रणवीर सिंह मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम की भूमिका में हैं. दीपिका दूसरी पत्नी मस्तानी और प्रियंका पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं. इससे पहले संजय लीला भंसाली की ही फिल्म राम लीला में भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ थे. उस फिल्म में प्रियंका ने एक आयटम गीत पर नृत्य किया था.

मिस वर्ल्ड की सालगिरह

प्रियंका का कहना है कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना उनके करियर की शुरूआत थी. प्रियंका चोपड़ा को 30 नवंबर 2000 को मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था. प्रियंका मानती हैं कि यह अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ही उनकी शुरूआत थी. प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "वाह! क्या मैं सच में उस समय 17 साल की थी? यह मेरी शुरूआत की, मेरे मिस वर्ल्ड बनने की सालगिरह है."

एसएफ/एमजे (वार्ता)