1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

भारतीय हॉकी की कमान 83 साल की स्टोक्स को

५ अगस्त २०१०

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह को भारी अंतर से हरा कर 83 साल की विद्या स्टोक्स हॉकी इंडिया की अध्यक्ष बन गई हैं. नरिंदर बत्रा महासचिव पद पर बरकरार. खेल के नाम पर गुटों की लड़ाई.

https://p.dw.com/p/OcSS
तस्वीर: AP

हॉकी इंडिया के चुनावों में पूर्व राष्ट्रीय कप्तान और पंजाब हॉकी के महासचिव परगट सिंह को सिर्फ 21 वोट मिले, जबकि उम्रदराज विद्या स्टोक्स को 41 वोट मिले. जीत के साथ ही स्टोक्स हॉकी इंडिया की अध्यक्ष चुन ली गईं.

स्टोक्स ने सरकार और उम्र की बड़ी बाधा को पार कर यह चुनाव जीता है. कई पक्षों की दलील थी 83 साल की स्टोक्स चुनाव नहीं लड़ सकती हैं. विवादों के चलते हॉकी इंडिया के चुनाव चार बार टाले जा चुके थे. दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसलों से भी चुनाव की तारीखें बदलीं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उम्र के मामले में सरकार से सफाई मांगी थी. जबकि बॉम्बे हाई कोर्ट में भी महाराष्ट्र हॉकी संघ ने ऐसी ही याचिका दायर की थी. हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल दिया और चुनावों को हरी झंडी दी.

महासचिव पद पर फिर से नरिंदर बत्रा ने कब्जा किया है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गुंजम हैदर को 41-18 से हरा दिया. हैदर हॉकी अरुणाचल के महासचिव हैं. भारतीय हॉकी पर नजर रखने वाले कहते हैं कि चुनाव एक तरह की गुटबाजी ही हैं. स्टोक्स कैंप के एक और उम्मीदवार की जीत हुई. ट्रेजरर की पोस्ट पर मुश्ताक अहमद की जीत हुई.

रिपोर्ट: पीटीआई/ओ सिंह

संपादन: ए जमाल

इस विषय पर और जानकारी को स्किप करें

इस विषय पर और जानकारी

और रिपोर्टें देखें