1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

वीडियो: यूं मना धोनी का जन्मदिन

७ जुलाई २०१७

महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को जमैका में पत्नी साक्षी और टीम इंडिया के साथ अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं.

https://p.dw.com/p/2g8Ue
Mahendra Singh Dhoni
तस्वीर: AP

भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी, सुपरमैन, रोल मॉडल, किंग और कैप्टन कूल. ये वो सब बातें हैं जो महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले उनके जन्मदिन पर उनके लिए कह रहे हैं. अपने 36वें जन्मदिन पर धोनी भले ही सोशल मीडिया पर कहीं नहीं थे, लेकिन उनके लाखों करोड़ों फैन उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजते रहे. धोनी ने हाल फिलहाल में फेसबुक या ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं डाली है लेकिन जन्मदिन पर #HappyBirthdayMSD ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करता रहा.

महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को जमैका में पत्नी साक्षी और टीम इंडिया के साथ अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी का यह जन्मदिन और भी खास हो गया है क्योंकि उन्हें तोहफे में वेस्टइंडीज से मैच में जीत मिल गयी है.

उनके जन्मदिन के मौके पर हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन का वीडियो और तस्वीर भी पोस्ट की जिसे ट्विटर पर भी खूब देखा गया.

बीसीसीआई ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी. 

सुरेश रैना ने मोदी को शुभकाननाएं देते हुए लिखा कि.. धोनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ. 

इंडियन सुपर लीग ने धोनी को लीजेंड कहकर इस मौके पर बधाई दी.

सुशांत सिंह ने फेमिना मिस इंडिया का अपना डांस धोनी को समर्पित किया.

सहवाग ने धोनी के लिए लिखा कि एक ऐसा शख्स जिसने भारत के प्रशंसकों को खुश होने के अनगिनत पल दिए. 

मोहम्मद कैफ ने लिखा कि आपने जो सब किया उसके लिए शुक्रिया