ग्लोबल हंगर इंडेक्स में ये हैं दुनिया के 20 सबसे ज्यादा भूखे देश
आयरलैंड की रागत संस्था कंसर्न वर्ल्डवाइड और जर्मन संगठन वेल्ट हुंगरहिल्फे द्वारा विकासशील देशों के लिए हर साल जारी की जाने वाली ग्लोबल हंगर इंडेक्स सूची में सबसे निचले 20 में हैं ये देश.
117. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
विकासशील देशों में सबसे भूखा देश है सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक. गृहयुद्ध से परेशान इस अफ्रीकी देश का क्षेत्रफल 6,22,984 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या करीब 46 लाख है.
116. यमन
दूसरे नंबर पर सऊदी अरब के साथ युद्ध लड़ रहा एशियाई देश यमन है. इस देश की आबादी करीब पौने तीन करोड़ और क्षेत्रफल 5,27,968 वर्ग किलोमीटर है.
115. चाड
तीसरे स्थान पर उत्तरी अफ्रीकी देश चाड है. इसका क्षेत्रफल 12,84,000 वर्ग किलोमीटर और आबादी करीब डेढ़ करोड़ है.
114. मेडागास्कर
अफ्रीकी देश मेडागास्कर इस सूची में नीचे से चौथे स्थान पर है. मेडागास्कर की जनसंख्या करीब ढाई करोड़ और क्षेत्रफल 5,87,041 वर्ग किलोमीटर है.
113. जाम्बिया
अफ्रीका का देश जाम्बिया नीचे से पांचवें स्थान पर है. जाम्बिया की जनसंख्या करीब पौने दो करोड़ और क्षेत्रफल 7,52,618 वर्ग किलोमीटर है.
112. लाइबेरिया
लाइबेरिया भी अफ्रीका में स्थित है. लाइबेरिया का क्षेत्रफल 1,11,369 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या करीब 48 लाख है.
111. हैती
उत्तरी अमेरिका में स्थित देश हैती इस सूची में नीचे से सातवें स्थान पर है. हैती का क्षेत्रफल 27,750 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या करीब पौने दो करोड़ है.
110. तिमोर लेस्टे
इस सूची में नीचे से आठवें नंबर पर है एशियाई देश तिमोर लेस्टे. 2001 में इंडोनेशिया से अलग होकर देश बने तिमोर लेस्टे की जनसंख्या करीब 12 लाख और क्षेत्रफल 15,007 वर्ग किलोमीटर है.
109. जिम्बाब्वे
इस सूची में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे नीचे से नवें नंबर पर है. जिम्बाब्वे की जनसंख्या करीब पौने दो करोड़ और क्षेत्रफल 3,90,757 वर्ग किलोमीटर है.
108. अफगानिस्तान
दशकों से युद्ध लड़ रहा एशियाई देश अफगानिस्तान इस सूची में नीचे से 10वें स्थान पर है. अफगानिस्तान की जनसंख्या करीब साढ़े तीन करोड़ और क्षेत्रफल 6,52,230 वर्ग किलोमीटर है.
107. सूडान
नीचे से 11वें स्थान पर अफ्रीकी देश सूडान है. सूडान का क्षेत्रफल 18,86,068 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या करीब सवा चार करोड़ है.
106. कॉन्गो
नीचे से 12वें स्थान पर अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो है. कॉन्गो का क्षेत्रफल 23,45,409 वर्ग किलोमीटर और आबादी करीब साढ़े नौ करोड़ है.
105. जिबूती
नीचे से 13वें नंबर पर अफ्रीकी देश जिबूती है. इस देश का क्षेत्रफल 23,200 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या लगभग पौने नौ लाख है.
104. युगांडा
इस सूची में नीचे से 14वें स्थान पर अफ्रीकी देश युगांडा है. युगांडा की जनसंख्या करीब सवा चार करोड़ और क्षेत्रफल 241,038 वर्ग किलोमीटर है.
103. सिएरा लिओन
अफ्रीकी महाद्वीप में आने वाला देश सिएरा लिओन इस सूची में नीचे से 15वें स्थान पर है.सिएरा लिओन की जनसंख्या करीब 70 लाख और क्षेत्रफल 71,740 वर्ग किलोमीटर है.
102. भारत
नीचे से 16वें स्थान पर एशियाई देश भारत है. भारत की आबादी करीब 130 करोड़ और क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है. भारत की रैंकिंग 102 है.
101. नाइजर
इस सूची में नीचे से 17वें स्थान पर अफ्रीकी देश नाइजर है. नाइजर की जनसंख्या करीब सवा दो करोड़ और क्षेत्रफल 12,67,000 वर्ग किलोमीटर है.
100. अंगोला
अफ्रीकी देश अंगोला इस सूची में नीचे से18वें स्थान पर है. अंगोला की जनसंख्या करीब ढाई करोड़ और क्षेत्रफल 12,46,700 वर्ग किलोमीटर है.
99. गिनी बिसाऊ
अफ्रीकी देश गिनी बिसाऊ इस सूची में नीचे से 19वें स्थान पर है. गिनी बिसाऊ की जनसंख्या करीब पौने दो करोड़ और क्षेत्रफल 36,125 वर्ग किलोमीटर है.
98. रवांडा
अफ्रीकी देश रवांडा इस सूची में नीचे से 20वें स्थान पर है. रवांडा का क्षेत्रफल 26,338 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या करीब सवा करोड़ है.