इन्हें देखे बिना मर मत जाना
अद्भुत, जन्नत, खूबसूरत... ये विशेषण तो कम हैं. पेश हैं दुनिया की वे 10 जगह, जिन्हें देखे बिना मर गए तो फिर क्या जिए.
10 मिलान कैथीड्रल, इटली
यूरोप की सबसे चर्चित इमारतों में से एक, यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चर्च है.
9. लिंकन मेमोरियल, वॉशिंगटन, अमेरिका
इस इमारत को हर साल करीब 36 लाख लोग देखने आते हैं. यहीं मार्टिन लूथर ने मशहूर 'आई हैव अ ड्रीम' भाषण दिया था.
8. अलाम्ब्रा, ग्रेनादा, स्पेन
मूरिश आर्किटेक्चर का यह शाहकार 1984 से यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है.
7. चर्च ऑफ द सेवियर ऑन ब्लड, सेंट पीटर्सबर्ग, रूस
सुनहरी डोम वाली यह इमारत वहीं बनी है जहां मार्च 1881 में अलेक्जेंडर द्वितीय को कत्ल किया गया था.
6. कोर्दोबा मॉस्क-कैथीड्रल, स्पेन
आठवीं सदी में बनाई गई यह मस्जिद 13वीं सदी में कैथीड्रल में बदल दी गई. यानी इतिहास और खूबसूरती एक साथ.
5. ताज महल, आगरा, भारत
अब ताज के बारे में भी कुछ कहना होगा क्या? 1643 से खड़ा संग-ए-मरमर का यह ख्वाब, हम सब देखते हैं.
4. सेंट पीटर्स बासिलिका, वेटिकन सिटी, इटली
चौथी सदी में बनना शुरू हुआ और डेढ़ सौ साल तक बनता ही रहा. इस इमारत को टीवी पर खूब देखा होगा आपने.
3. अंगकोर वाट, कंबोडिया
दक्षिण एशिया की सबसे मशहूर इमारतों में से एक यह मंदिर विष्णु भगवान का है, जहां 12वीं सदी से पूजा हो रही है.
2. शेख जायद मॉस्क सेंटर, अबु धाबी, यूएई
मुगल आर्किटेक्चर के सबसे अद्भुत नमूनों में से एक यह मस्जिद भीतर से करोड़ों स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाई गई है.
1. माचू पीचू, पेरू
2016 में ट्रिप अडवाइजर का 2016 का "मस्ट सी" खिताब जीतने वाली माचू पीचू की ये दीवारें रहस्यों की कई कहानियां कहती हैं.