1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

इतिहास में आजः 14 अक्टूबर

१२ अक्टूबर २०१३

14 अक्टूबर 2012 का दिन है फेलिक्स बाउमगार्टनर के नाम. आपको याद है उन्होंने क्या किया था?

https://p.dw.com/p/19yDv
तस्वीर: DENIS BALIBOUSE/AFP/Getty Images

'फियरलेस फेलिक्स' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रिया के फेलिक्स बाउमगार्टनर ने इसी दिन आसमान से रिकॉर्ड तोड़ कूद का सपना पूरा किया. 14 अक्टूबर 2012 के दिन 39 किलोमीटर की ऊंचाई से वे कूदे. नीचे आने के दौरान उनकी गति ध्वनि की गति से 1.24 गुना तेज रही. 1947 में 14 अक्तूबर के ही दिन एक अमेरिकी पायलट चुक यीगर ने विमान से पहली बार ध्वनि की गति से आगे जाने में सफलता पाई. यही कारण था कि बाउमगार्टनर ने अपने कारनामे के लिए इस दिन को चुना.

बाउमगार्टनर नीचे आते समय 1,342 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंच गए थे जो कि ध्वनि की गति से 1.24 गुना ज्यादा है. वह दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए जो बिना विमान के ध्वनि से तेज गति हासिल कर सके.