1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें
समाज

जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी हुई

अशोक कुमार
१ दिसम्बर २०१८

जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई.

https://p.dw.com/p/39G8V
Priyanka Chopra und Nick Jonas
तस्वीर: Getty Images/AFP/S. Jaiswal

भारतीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रियंका और निक की शादी शनिवार शाम जोधपुर के उमेद महल में हुई. शादी ईसाई तौर तरीकों से हुई जिसमें निक और प्रियंका ने एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें और वादे किए. शादी में निक के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर भी शामिल हुए. 

शादी में देश-विदेश के मेहमान शामिल हुए. इससे पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और उनकी परिवारिक दोस्त राधिका मर्चेट के साथ प्रियंका के संगीत कार्यक्रम में पहुंचे.

प्रियंका की दोस्त और अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी शुक्रवार को अपने बेटे अहिल के साथ कार्यक्रम में शिरकत की.
उनके अलावा डिजाइनर सब्ययाची मुखर्जी, 'दोस्ताना' के निर्देशक तरुण मनसुखानी, दिग्गज मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉट्रेक्टर, गायक-अभिनेत्री मानसी स्कॉट और निक के छोटे भाई फ्रेंकलिन जोनस भी जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचे.

प्रियंका और निक गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचे. हवाईअड्डे पर जोड़े के अलावा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा, निक के भाई जो जोनस और जो की मंगेतर एवं 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' की कलाकार सोफी टर्नर भी दिखाई दीं.